Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान वाहन चालक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती में कुल 2756 पदों पर चयन किया जाना है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक चली थी। इस बार परीक्षा को लेकर तैयारियां पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगी, इसलिए ईमानदारी से पेपर देने की सोचें। इस भर्ती में कुल 2756 पदों पर चयन किया जाना है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक चली थी।
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का समय मिलेगा।
राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। बिना हॉल टिकट के परीक्षा हॉल न जाएं, क्योंकि एडमिट कार्ड ना होने पर किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो आधिकारिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं।
1. ऑनलाइन के लिए - rssb.rajasthan.gov.in
2. ऑफलाइन के लिए - राजस्थान शिक्षा संकल्प ब्लॉक का एडमिट कार्ड सेक्शन
प्रवेश पत्र जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी लिंक को शेयर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल्स जैसे SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उस पर दर्ज सभी जानकारी, नाम, फोटो, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र और समय ठीक से चेक कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा के दिन सुधार संभव नहीं होगा।