एजुकेशन

Rajasthan SI Recruitment Exam 2025: नकल करने वालों की खैर नहीं, कैमरों की कड़ी निगरानी में होगी एसआई परीक्षा

Rajasthan SI Recruitment Exam 2025: राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया जाएगा। पेपर लीक और नकल करने वालों के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। परीक्षा को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित किया जाएगा। कई लेवल की चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Image

नकल करने वालों की खैर नहीं, कैमरों की कड़ी निगरानी में होगी राजस्थान एसआई परीक्षा

Rajasthan SI Recruitment Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जल्द ही उप-निरीक्षक यानी एसआई (SI) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने भी अपनी कमर कस ली है। इस बीच पेपर ली माफियाओं को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का खाका तैयार की जा रही है। राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार सख्त और कड़े नियमों को अपना रही है।

परीक्षा केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर कमांडों की निगरानी

राजस्थान के 41 शहरों में पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर परीक्षा केंद्र पर होने वाली गतिविधियों की कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में आने वाले सभी साइबर कैफ और ई-मित्र केंद्र परीक्षा के दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगे।

नकल रोकने के लिए डिजिटल सुरक्षा कवच

परीक्षाओं में देखा गया है कि है कई बार डमी कैंडिडेट शामिल होते हैं। यानी असली उम्मीदवार के स्थान पर कोई और परीक्षा में शामिल हो रहा होता है। इसे रोकने के लिए मल्टी लेयर पहचान प्रक्रिया लागू की गई है।

क्या है मल्टी लेयर पहचान प्रक्रिया

QR कोड से होगा प्रवेश - सभी उम्मीदवारों के परीक्षा एडमिट कार्ड पर एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिससे वह परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे।

बायोमेट्रिक और फोटो का मिलान - केंद्र में प्रवेश से पहले ही उम्मीदवार के बायोमेट्रिक और फोटो का मिलान किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच- ब्ल्यूटूथ, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न पहुंचे उसके लिए जांच की जाएगी।

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा कब होगी?

राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को होने वाली है, जिसके लिए पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article