एजुकेशन

Rajasthan SET Registration 2026 Last Date: राजस्थान एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब 31 जुलाई तक करें आवेदन

Rajasthan SET Registration 2026 Last Date: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आपने भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।

Image

Rajasthan SET Registration 2026 Last Date: राजस्थान एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

Rajasthan SET Registration 2026 Last Date: यदि आपने भी अब तक राजस्थान एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए अहम (Rajasthan SET Registration 2026 Last Date) सूचना है। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आपने भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।

Rajasthan SET Exam Date 2026: राजस्थान एसईटी परीक्षा कब होगी

बता दें राजस्थान एसईटी की परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी। यहां पेपर 1 में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि पेपर 2 में 200 मार्क्स के 100 प्रश्न होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। हालांकि यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET Registration 2026 Apply Online: राजस्थान एसईटी के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan SET Application Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमए के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांग गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Rajasthan SET Registration 2026 Application Fees: राजस्थान एसईटी के लिए आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), एसबीसी (SBC) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस और एसबीसी वर्ग के लिए 1200 रुपये शुल्क है। साथ ही राज्य के एससी एवं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article