एजुकेशन

Rajasthan SET 2023: डाउनलोड करें राजस्थान सेट एडमिट कार्ड, 26 मार्च को होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 20, 2023, 07:47 PM IST

Rajasthan SET 2023, Rajasthan SET Admit Card 2023: राजस्थान सेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। गुरु गोविंद ट्राइबल यूनिवर्सिटी, बांसवाड़ा की ओर से राजस्थान राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर sso.rajasthan.gov.in जारी किया जाएगा।

Image

Rajasthan SET 2023

Photo : iStock

Rajasthan SET 2023, Rajasthan SET Admit Card 2023: राजस्थान सेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। गुरु गोविंद ट्राइबल यूनिवर्सिटी, बांसवाड़ा की ओर से राजस्थान राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET 2023) का एडमिट कार्ड कल यानी 21 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan SET Exam Date 2023: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, राजस्थान सेट परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड कल यानी 21 मार्च को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही पहुँच जाएं क्योंकि 11 बजे के बाद हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Rajasthan SET Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

राजस्थान एसईटी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download Rajasthan SET Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान सेट एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan SET 2023: योग्यता परीक्षा

राजस्थान सेट एक योग्यता परीक्षा है, जिसका आयोजन राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article