एजुकेशन

Rajasthan Schools Winter Vacation Dates: राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां कब से है, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Rajasthan Schools Winter Vacation Dates 2025 (Jaipur, Kota, Alwar Rajasthan winter vacation 2025 date): नवंबर का आधा महीना गुजर चुका है और अब दिसंबर आने वाला है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। सर्दी के चलते कई राज्यों में विंटर वेकेशन की तैयारी होने लगी है। आइये जानते हैं कि राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां कब से है और जयपुर सहित पूरे राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल।

Image

Winter Vacation in Rajasthan Schools

Rajasthan Schools Winter Vacation Dates 2025 (Jaipur, Kota, Alwar Rajasthan winter vacation 2025 date): नवंबर का आधा महीना गुजर चुका है और अब दिसंबर आने वाला है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। ऐसे में स्कूली छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। मौसम में गलन होने लगती है और कोहरे की चादर दिनभर छाई रहती है। सुबह-शाम कोहरा, गिरता तापमान और कड़कड़ाती हवाएं बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल बना देती हैं। सर्दी के चलते कई राज्यों में विंटर वेकेशन की तैयारी होने लगी है। आइये जानते हैं कि राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां कब से है और जयपुर सहित पूरे राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल।

राजस्थान में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश

राजस्थान में इस साल शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा। सर्दी को देखते हुए 2025-26 के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की गई हैं। राज्य में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड काफी बढ़ जाती है। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। इस बीच बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को कम छुट्टियां मिल सकती हैं, क्योंकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए सिलेबस का पूरा होना जरूरी होता है। शिक्षा विभाग द्वारा शिविरा पंचाग 2025-26 के अंतर्गत शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।

Winter Vacation in Rajasthan

बीते साल दिनांक 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। आदेश में कहा गया था 'राज्य में संचालित समस्त विद्यालय (प्राइवेट स्कूल सहित) को विद्यालय में होने वाले ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं मध्यवधि अवकाश की पूर्णतया पालना विभाग द्वारा जारी शिविरा कैलेंडर के अनुसार किया जाना अनिवार्य है। राज्य में संचालित समस्त विद्यालयों (प्राइवेट स्कूल सहित) को शीतकालीन अवकाश विभाग द्वारा शिविरा कैलेंडर के अनुसार करने को निर्देशित किया जाता है।

स्कूलों को करना होता है पालन

यदि किसी गैर सरकारी विद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि अनुसार शीतकालीन अवकाश नहीं किया जाता अथवा अवकाश के दौरान विद्यालय का संचालन किया जाता है तो इस स्थिति में विद्यालय के विरुद्ध राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 नियम 1993 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article