एजुकेशन

Rajasthan School Closed: देव नारायण जयंती कब है, बंद रहेंगे राजस्थान के स्कूल, आदेश हुआ जारी

Rajasthan School Closed on the occasion of Dev Narayan Jayanti: देव नारायण जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। राज्य सरकार द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। जानें देव नारायण जयंती कब है और किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

Image

Rajasthan School Closed on Dev Narayan Jayanti

Rajasthan School Closed on the occasion of Dev Narayan Jayanti: भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले लोक देवता देवनारायण भगवान का 1113 वां जयंती महोत्सव 3 एवं 4 फरवरी को मनाया जाएगा। गुर्जर समाज एवं सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिवर्ष पूरे देश में बड़ी धूमधाम से माघ मास की शुक्ल पक्ष की सूर्य सप्तमी को देवनारायण जयंती मनाई जाती है। इस दिन हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में झांकियां, शोभायात्रा, पूजा एवं भंडारे जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जाते हैं।

देव नारायणी जयंती पर स्कूल बंद

देव नारायण जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। राज्य सरकार द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। जानें देव नारायण जयंती कब है और किस दिन बंद रहेंगे स्कूल।

बता दें कि देवनारायण का जन्म एक गुर्जर शासक परिवार में हुआ था, जिन्होंने भीलवाड़ा (मेवाड़) में मंडल झील की स्थापना की थी। अपनी दिव्य शक्तियों के सहारे उन्होंने लोक कल्याण के लिए कई चमत्कारिक कार्य भी किये और वह देव स्वरूप बनते गए। गुर्जर समाज उन्हें भगवान विष्णु के अवतार स्वरूप में पूजने लगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article