एजुकेशन

RSMSSB Pashu Parichar Result 2025: जारी हुआ राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

RSMSSB Pashu Parichar Result 2025 released at rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

Image

RSMSSB Pashu Parichar Result 2025

RSMSSB Pashu Parichar Result 2025 released at rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से एनिमल अटेंडेंट यानी पशु परिचर परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 3 अप्रैल को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 24 जनवरी को जारी की गई। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

How to download Rajasthan Pashu Parichar Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 Direct Link

RSMSSB Pashu Parichar Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में पशु परिचर के कुल 6433 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article