एजुकेशन

Rajasthan JET Result 2025: बिग अपडेट! राजस्थान जेईटी रिजल्ट जारी, jetskrau2025.com से फटाफट करें चेक

Rajasthan JET Result 2025 Announced on official website jetskrau2025.com: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर द्वारा राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर (Rajasthan JET Result 2025) दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Rajasthan JET Result 2025 Announced

Rajasthan JET Result 2025 Announced on official website jetskrau2025.com: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर द्वारा राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर (Rajasthan JET Result 2025) दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। राजस्थान जेईटी की परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक आयोजित की गई थी। नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।

How To Check Rajasthan JET Result 2025

  • सबसे पहले jetskrau2025.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan JET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JET Result 2025: List of Participating Institutes

  • कृषि महाविद्यालय, उम्मेदगंज, कोटा
  • कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर (संघटक महाविद्यालय - सीओए जोधपुर, सीओए सुमेरपुर, सीओए नागौर)
  • मत्स्य पालन महाविद्यालय, एमपीयूएटी
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालावाड़
  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय
  • सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय
  • महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय
  • सामुदायिक एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान महाविद्यालय, एमपीयूएटी

Rajasthan JET Scorecard 2025 Download: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. पिता का नाम
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. विषयवार मार्क्स
  7. प्राप्तांक
  8. कुल मार्क्स
  9. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  10. हस्ताक्षर

Rajasthan JET Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें राजस्थान जेईटी की परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक निर्धारित थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एस.सी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण और आहार विज्ञान, बी.एस.सी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. मत्स्य विज्ञान, बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) कोर्सेस में एडमिशन के लिए पात्र माने जाएंगे।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article