एजुकेशन

Rajasthan JET Admit Card 2025: जारी हुआ राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Rajasthan JET Admit Card 2025 released at jetskrau2025.com: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जारी कर दिया है।

Image

Rajasthan JET Admit Card 2025 OUT

Rajasthan JET Admit Card 2025 released at jetskrau2025.com: राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 24 जून को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान जेईटी एढमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan JET 2025 Date: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 29 जून 2025 को एक शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक होगी। वहीं, अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Rajasthan JET Admit Card 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आफकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan JET 2025: स्नातक कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

राजस्थान जेईटी परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न कॉलेजों में बागवानी, वानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, सामुदायिक विज्ञान और डेयरी प्रौद्योगिकी सहित कृषि और संबद्ध विज्ञान के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!