एजुकेशन

Rajasthan College Admission 2025: राजकीय कॉलेजों में दाखिले आज से, 2,52,000 सीटों के लिए पहली बार लागू होगा सेमेस्टर प्रणाली

Rajasthan College Admission 2025: कॉलेज शिक्षा विभाग ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के अनुमोदन उपरांत सत्र 2025-26 के लिए राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों की नई प्रवेश नीति जारी कर दी है। इसके बाद आज से राज्य के 663 राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों में स्नातक प्रथम वर्ष की 2,52,000 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है।

Image

Rajasthan College Admission 2025

Rajasthan College Admission 2025: राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन 4 जून से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून होगी। स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश नवीनीकरण भी जून माह में होगा। सभी कक्षाएं 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ की जाएँगी। कॉलेज शिक्षा विभाग ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के अनुमोदन उपरांत सत्र 2025-26 के लिए राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों की नई प्रवेश नीति जारी कर दी है। जिसे विभागीय वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/dept/dce/Circulars.php पर देखा जा सकता है। आज से राज्य के 663 राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों में स्नातक प्रथम वर्ष की 2,52,000 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है।

नये सत्र से सेमेस्टर प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

सत्र 2025-26 से प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में स्नातक के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों में पूर्ण रूप से सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी गई है। इससे पाठ्यक्रम संचालन अधिक व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण हो सकेगा।

डिफॉल्टर छात्रों को मिलेगा प्रवेश का अवसर

नई प्रवेश नीति के तहत प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में ऐसे विद्यार्थी जो फीस जमा नहीं करने के कारण डिफॉल्टर हो जाते हैं, उन्हें भी सीटें रिक्त होने पर प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।

कमजोर विद्यार्थियों को राहत

नई प्रवेश नीति में उन विद्यार्थियों का भी ध्यान रखा गया है जो अगली कक्षा में प्रमोट नहीं हो पाए हैं। उन्हें उसी या किसी अन्य संकाय में, निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की सुविधा दी जाएगी, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके। तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों के साथ-साथ, सम्बद्ध विश्वविद्यालयों के प्रावधानों के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में भी प्रवेश की अनुमति दी गई है। प्रवेश आवेदन के लिए अब डिजिलॉकर या इंटरनेट से प्राप्त अंकतालिकाएं भी मान्य होंगी, यदि मूल अंकतालिका उपलब्ध नहीं है। यह प्रावधान विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article