एजुकेशन

Rajasthan Police Constable PET 2023: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का नोटिस, जानें कब होगी परीक्षा

Rajasthan Constable PET 2023, Rajasthan Police Constable Physical Test 2023: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख आज आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां पीईटी का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Police Constable PET 2023

Photo : iStock

Rajasthan Constable PET 2023, Rajasthan Police Constable Physical Test 2023: राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख (Rajasthan Police Constable PET 2023 Date) घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वह अब राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर फिजिकल टेस्ट का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Exam 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट

जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता/मापतौल (PET/PST) परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभ्यर्थी यह परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करना होगा। डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Rajasthan Police Constable PET 2023: कितनी होनी चाहिए लंबाई

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं, दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 5 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ लगानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 3578 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 3240 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 338 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 अगस्त से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article