एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: जारी होने जा रहा राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट, जानें जनरल SC, ST और OBC का कट ऑफ

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023, Sarkari Result 2023: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन द्वारा बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम की संभावित कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023

एससी Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023, Sarkari Result 2023: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan BSTC Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा का रिजल्ट भी सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Cut Off 2023: कितना होगा कट ऑफ

इस साल राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। सभी अभ्यर्थी यहां राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम की संभावित कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Category Rajasthan BSTC Expected Cut Off Marks 2023
जनरल 240 - 250
ईडब्ल्यूएस230 - 240
ओबीसी230 - 240
एससी 210 - 220
एसटी210 - 220
पीडब्ल्यूडी190 - 200

How to Download Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023

  • राजस्थान प्री-डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Sarkari Result 2023: काउंसलिंग का शेड्यूल

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को कॉलेज का विकल्प भरना होगा। जिसके आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। इस साल राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राज्य के करीब 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर दाखिला मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article