Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Pdf Download Link at predeledraj2025.in: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा की आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी राज्सथान बीएसटीसी आंसर-की 2025 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Date: कब आएगी आंसर-की
राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 को दो शिफ्ट में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 5 जून को जारी की जाएगी और अभ्यर्थी 9 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। नोटिस के अनुसार, राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 18 जून को घोषित किया जाएगा।
How to download Rajasthan BSTC Answer Key 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
- फिर राजस्थान प्री डीएलएड आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Exam 2025: कितनी सीटों पर मिलेगा दाखिला
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के जरिए राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25970 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें महिलाओं की संख्या 4,17,500 और पुरुषों की संख्या 1,87,500 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
