एजुकेशन

Rajasthan Board 10th Result: 24 मार्च को आएगा राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, देखें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

Rajasthan Board RBSE Class 10th Toppers : राजस्थान बोर्ड 24 मार्च को रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले साल 28 मई को बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया गया था। इस साल रिजल्ट जल्दी जारी हो रहा है। इस बीच चलिये बात करते हैं पिछले पांच सालों में राजस्थान बोर्ड 10वीं के टॉपर्स के बारे में... Rajasthan Board 5 Years Toppers, RBSE Topper List

Image

rajasthan board rbse class 10th Toppers

Rajasthan Board RBSE Class 10th Toppers : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की तैयारी पूरी करने में लगा है। अब आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख और टाइम के फैसले की घोषणा हो चुकी है। कल यानी 24 मार्च को परिणाम जारी किए जाएंगे। इससे पहले रिजल्ट को लेकर तारीखों के सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे। बोर्ड का रिजल्ट छात्रों को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर मिल जाएगा। पिछले साल 2025 में राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को आया था। अब जब बोर्ड ने 24 तारीख को रिजल्ट तय करने की घोषणा कर दी हैै, ऐसे में चलिये बात करते हैं पिछले 5 सालों के टॉपर्स की लिस्ट के बारे में...

2025 में कब आया था रिजल्ट ? Rajasthan Board 10th Result 2025

पिछले साल 2025 में राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 28 मई को आया था। साल 2025 में बेटियां आगे रही थीं। परिणाम 28 मई 2025 के आसपास जारी किया गया था। हालांकि इस बार बोर्ड की तरफ से थोड़ा जल्दी रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच चलिये जानते हैं कि पिछले साल 2025 में राजस्थान बोर्ड में किस-किसने टॉप किया था।

2025 में किस-किसने किया था टॉप RBSE Board 10th 2025 Toppers:

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पिछले साल यानी 2025 में पूजा भादू ने टॉप किया था। पूजा ने 600 में से 597 मार्क्स हासिल किए थे। पूजा ने अंग्रेजी, सोशल साइंस और मैथ्स में 100/100 अंक प्राप्त किए थे। इसके अलावा वंदना चौधरी, शीतल जांगिड़ और वंदना तंवर ने 99.50 प्रतिशत नंबर्स लाकर अपने-अपने जिलों का नाम रोशन किया था। आरबीएसई 2025 के मुख्य टॉपर्स की बात करें तो पूजा भादू, शीतल जांगिड, वंदना चौधरी, वंदना तंवर और राशि प्रजापति ने टॉप किया था।

2024 में किसने किया था 10वीं परीक्षा में टॉप ? RBSE Board 2024 Topper:

साल 2024में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मई को घोषित किया गया था। परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हुई थीं। बूंदी जिले की निधि जैन ने 99.67 मार्क्स के साथ पूरे राजस्थान में टॉप किया था। निधि 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की स्टेट टॉपर रही थीं।

2023 में कौन रहा था टॉपर RBSE Board 2023 Toppers:

2023 में राजस्थान बोर्ड 10वीं में झुंझुनू की दीक्षा चौधरी ने 99 प्रतिशत नंबर्स लाकर टॉप किया। दीक्षा ने 600 में से 594 अंक हासिल किए थे। डेटशीट की जानकारी के मुताबिक, दसवीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी और 11 अप्रैल 2023 तक चलीं।

2022 में किसने किया था टॉप RBSE Board 2022 Toppers:

साल 2022 की बात करें तो राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में दौसा जिले के गिरीश वर्मा ने टॉप किया था। उन्होंने परीक्षा में 99.50 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे।

2021 में किसने किया टॉप 2021 Bihar Board Matric Topper

2021 की बात करें तो बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में जमुई की पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया। 500 में से उन्होंने 484 अंक लाकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

2020 में किसने किया था टॉप Bihar Board 2020 Topper

2020 में राजस्थान बोर्ड की 12वीं साइंस स्ट्रीम में सीकर के अमित शर्मा ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

2019 में किसने किया था टॉप : RBSE 10th 2019 Topper

राजस्थान बोर्ड 2019 10वीं में हितेश कुमार शर्मा ने 99.33 प्रतिशत नंबर्स लाकर टॉप किया था।

End of Article