एजुकेशन

Rajasthan Board 8th Time Table 2024: जारी हुई राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, देखें कब से है परीक्षा

Rajasthan Board 8th Time table 2024: राजस्थान में 8वीं बोर्ड परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है, इसके लिए आज डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्र यहां से देख सकते हैं कब से है परीक्षा, व किस दिन कौन सा रहेगा पेपर

Image

राजस्थान बोर्ड 8वीं टाइम टेबल 2024

3 अप्रैल हिंदीRajasthan Board 8th Time Table 2024: राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान में 8वीं बोर्ड परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है, इसके लिए आज प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने डेटशीट जारी कर दी गई है। छात्र यहां से देख सकते हैं कब से है परीक्षा, व किस दिन कौन सा रहेगा पेपर

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा (प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र) 28 मार्च 2024 से शुरू होंगी जबकि आठ दिन में सारी परीक्षाएं करा दी जाएंगी, यानी 4 अप्रैल 2024 तक चलेंगी परीक्षाएं।

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा (Rajasthan Board Class 8th Date Sheet) की शुरुआत 28 मार्च 2024 को अंग्रेजी से होगी। इसके बाद 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइडे की वजह से अवकाश रहेगा।

राजस्थान बोर्ड 8वीं की डेटशीट - Rajasthan Board 8th Class Date Sheet 2024

28 मार्च 2024 अंग्रेजी
30 मार्च 2024 गणित
1 अप्रैल 2024 विज्ञान
2 अप्रैल सामाजिक विज्ञान
3 अप्रैल हिंदी
4 अप्रैल थर्ड लेंग्वेज - संस्कृत /पंजाबी /सिंधी /गुजराती

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा का समय - Rajasthan Board 8th Class Timing

8वीं बोर्ड परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4ः30 बजे तक रहेगा। राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा (Rajasthan Board Class 8th Time Table) में 12 लाख 77 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

मार्क्स की बजाय ग्रेड

राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाते हैं, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाता है। (RBSE Board Class 8th Time Table) अगर किसी छात्र के एक या दो विषय में ई ग्रेड आता है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article