एजुकेशन

किसान की बेटी ने राजस्थान बोर्ड में रचा इतिहास, 5 सब्जेक्ट में 100 में 100 नंबर

Rajasthan10th Board Topper Priyanshi Sunda Success Story: राजस्थान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक छात्रा ने 5 विषयों में 100 में से 100 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। एक किसान पिता की बेटी ने साबित कर दिखाया है कि इरादे मजबूत हों, तो संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते।

Image

किसान की बेटी ने राजस्थान बोर्ड में रचा इतिहास

Rajasthan10th Board Topper Priyanshi Sunda Success Story: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 24 मार्च को की थी। इस साल भी 10वीं में पढ़ने वाले कई छात्रों के नतीजों ने यह साबित कर दिखाया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। मंगलवार को घोषित परिणामों में छात्राओं ने 94.23% पास प्रतिशत के साथ न केवल छात्रों को पछाड़ा है, बल्कि टॉप 3 स्थानों पर भी छात्राओं ने अपना कब्जा जमाया है। टॉपर्स की इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम सीकर जिले की प्रियांशी सुंडा है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

किसान की बेटी ने रचा इतिहास

सीकर की प्रियांशी सुंडा ने वह कर दिखाया है जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। 600 में से 550 या 580 अंक प्राप्त करना तो एक बार को फिर भी माना जा सकता है, लेकिन प्रियांशी ने कुल 600 अंकों में से 599 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्होंने पूरे राज्य में एक ऐतिहासिक स्कोर बनाया है। बता दें कि प्रियांशी के पिता एक साधारण किसान है और उनकी मां एक हाउसवाइफ है। उनके परिवार में इससे पहले कोई स्कॉलर नहीं रहा है। प्रियांशी ने अपने दम पर अपनी मेहनत से यह सफलता हासिल की है और साबित कर दिखाया है कि इरादों के पक्के कभी नहीं हारते।

5 विषयों में आए 100 में से 100 नंबर

प्रियांशी ने 6 में 5 विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। लेकिन अंग्रेजी में ही वह यह स्कोर कायम नहीं पर पाई। प्रियांशी ने इंग्लिश में 100 में 99 अंक प्राप्त किए हैं। एक नंबर कम रह गया, नहीं तो प्रियांशी 600 में से 600 अंक प्राप्त कर लेती।

क्या है प्रियांशी की सफलता का राज

प्रियांशी ने बताया कि उनके परिवार में कोई स्कॉलर नहीं रहा। उन्होंने नियमित तौर पर पढ़ाई की और बेहतर टाइम मैनेजमेंट और परीक्षा के दौरान टीवी से दूरी बनाई रखी। उन्होंने सभी कॉन्सेप्ट को क्लियर किया और इसे पूरा करने के बाद हर विषय के रिवीजन पर ध्यान दिया। इस प्रकार उन्होंने 600 में 599 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article