Rajasthan Board 10th Result on DigiLocker: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार भी जल्द ही खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE की तरफ से 24 मार्च को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से छात्रों की मार्कशीट ऑनलाइन अपलोड भी की जा रही है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Digilocker पर देख सकेंगे। चलिये आपको बताते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कैसे अपनी मार्कशीट देख सकते हैं...
What is DigiLocker: डिजिलॉकर क्या है ?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि DigiLocker क्या है ? (What is DigiLocker) दरअसल ये भारत सरकार की एक डिजिटल सेवा है, जहां पर नागरिक अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें आप आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और कई सारे दस्तावेज डिजिटल दस्तावेज रख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद जरूरी नहीं कि वो तुरंत डिजिलॉकर पर दिखाई पड़े। कई बार Digilocker पर लिंक देर से भी नजर आता है। सभी छात्रों की मार्कशीट धीरे-धीरे अपलोड होती है इसलिये इसमें समय लगता है।
कैसे बनाएं डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट ? How to make Digilocker account
- डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले Digilocker की वेबसाइट खोलें। (digilocker.gov.in)
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें।
- अब होमपेज पर सर्चबार में Board of Secondary Education Rajasthan लिखें।
- अब RBSE Class 10th Marksheet के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट आपको स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी।
- इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित करके रख लें।
अगर आपको एक बार ढूंढने पर रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो आप रीलॉगिन करके भी देख सकते हैं। इससे आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। साथ ही आप सर्चबार में RBSE या फिर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सर्च करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
