RRC NCR Prayagraj Apprentice 2025: आरआरसी प्रयागराज ने दसवीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। उत्तर मध्य रेलवे ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर 1763 पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाना होगा। इस आवेदन की लास्ट डेट 17 अक्तूबर 2025 है। इस भर्ती के जरिये आवेदक अलग-अलग विभागों के अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त होंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। कैंडिडेट के लिए दसवीं पास करना अनिवार्य है और ये किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हुई होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- उम्मीदवार को 16 सितंबर 2025 को 15 साल से कम और 24 साल से ज्यादा उम्र का नहीं होना चाहिए।
- एससी एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट की अधिकतम सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में 10 साल की राहत दी जाएगी।
आवेदन देने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, PwBD, ट्रांस जेंडर, महिला कैंडिडेट को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।
