एजुकेशन

Punjab Special Educator Recruitment 2025: पंजाब स्पेशल एजुकेटर के 725 पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से करें अप्लाई

Punjab Special Educator Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब ने स्पेशल एजुकेटर के 725 पदों पर भर्ती (Punjab Special Educator Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर अपना आवेदन कर (Punjab Special Educator Vacancy) सकते हैं। यहां आप पंजाब स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Punjab Special Educator Recruitment 2025: पंजाब स्पेशल एजुकेटर के 725 पदों पर निकली वैकेंसी

Punjab Special Educator Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: पंजाब सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Special Educator Recruitment 2025) खबर है। डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब ने अपने यहां पर स्पेशल एजुकेटर के 725 पदों पर वैकेंसी (Punjab Special Educator Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीआरटी टीचर के 393 व टीजीटी स्पेशल टीचर के 332 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Punjab Special Educator Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहा आवेदन के लिए 31 जुलाई को लिक एक्टिव कर दिया (Punjab Special Educator Vacancy) गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 है। यहां आप पंजाब स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते है।

Punjab Special Educator Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

पंजाब पीआरटी स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त पंजाबी विषय के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही किसी विश्वविद्यालय से स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा (D.Ed. Spl.Ed.), फिजिकल एजुकेशन में PSTET (Level-I) Physical Education (D.P.ED/ C.P.ED) होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। इके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Punjab Special Educator Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले educationrecruitmentboard.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Pujab Special Educator Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलो करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Punjab Special Educator Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

  1. अनारक्षित वर्ग(General)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/ ओबीसी (OBC): 2000 रुपये
  2. एससी (SC)/एसटी (ST)/ बीसी (BC)/ पीडब्ल्यूडी (PWD): 1000 रुपये

Punjab Special Educator Selection Process: कैसे होगा चयन

पंजाब स्पेशल एजुकेटर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन व फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article