बॉक्स ऑफिस

Jailer 2 box office Collection Day 1: पहले दिन इतिहास रचेगी Rajinikanth की फिल्म, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Image

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Jailer 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीते कई दिनों से दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है। बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग से इस मूवी ने तगड़ी कमाई रिलीज से पहले ही कर ली थी। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'जेलर 2' दुनियाभर में पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल, बोले 'एक एक्टर के तौर मुझे उससे...')

'जेलर 2' पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। अब जो इस मूवी को लेकर शुरुआती आंकड़े सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक फिल्म ने भारत में ब्लॉक सीटों सहित करीब 31 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन एडवांस बुकिंग से दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देशभर में 13,944 शोज के लिए लगभग 14.58 लाख टिकट बिक चुके थे। तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इन्हीं अनुमानों को देखते हुए 'जेलर 2' के पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 125 करोड़ ग्रॉस तक पहुंचने की उम्मीद है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘भारत में माधुरी दीक्षित से खूबसूरत कोई नहीं’- Baatein Dil Se में Ritu Beri ने खोले दिल के राज)

हालांकि, वास्तविक कमाई का आंकड़ा रिलीज के दिन टिकटों की बिक्री, दर्शकों की प्रतिक्रिया और विदेशी बाजारों में फिल्म के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। रजनीकांत की 'कुली' और थलापति विजय की 'लियो' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार 'कुली' ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 151.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर 'लियो' ने 142 करोड़ रुपये कमाए थे। रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' में मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, विद्या बालन, रितिक रोशन, राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article