एजुकेशन

Punjab Police Constable Result 2024: जारी होने वाला है पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें सेलेक्टेड लोगों को कितनी मिलेगी सैलरी

Punjab Police Constable Result 2024 Date: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। इन रिजल्ट को जारी किए जाने की तैयारी चल रही है, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार punjabpolice.gov.in पर से अपना परिणाम चेक सकेंगे।

Image

पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 (image - pixabay)

Punjab Police Constable Result 2024 Date: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहिए, क्योंकि जल्द ही इन रिजल्ट्स को पंजाब पुलिस की आधिकारिक साइट punjabpolice.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।

Punjab Police Constable Result 2024 Date and Time

पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करने की सटीक तारीख और समय अभी घोषित नहीं किया गया है। पिछले रुझानों के अनुसार, कांस्टेबल रिजल्ट इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।

Punjab Police Constable Result 2024 Website

पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के परिणाम जल्द ही punjabpolice.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया गया था।

Punjab Police Constable Result 2024 Pdf Download

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहें।

एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट के पीडीएफ को इस पेज (timesnowhindi.com/education) पर भी शेयर किया जाएगा।

Punjab Police Constable Exam 2024

पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 1 जुलाई से 16 अगस्त, 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल 1746 कांस्टेबल पदों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी, जिन्हें जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस संवर्ग में भरा जाएगा।

आगे की क्या है प्रक्रिया और कितनी मिलेगी सैलरी

कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) दौर के लिए चुना जाएगा। संभावना है कि रिजल्ट के साथ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। पंजाब सरकार की अधिसूचना के अनुसार कांस्टेबल को 19,900 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता है। फिलहाल लेटेस्ट अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर विजिट करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article