PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025 On
Punjab Board 10th 12th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Punjab Board 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Punjab Board Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का पास पर्सेंटेज
बीते वर्ष यानी 2024 में पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 97.24 फीसदी रहा था। जबकि 12वीं का पास फीसदी 93.04% था। परीक्षा के लिए कुल 2,81,098 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 273.348 छात्र सफल हुए थे। यहां राज्यभर में 2800 से अधिक केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थी।
Punjab Board Result: पास होने के लिए इतने पर्सेंट मार्क्स
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 पर्सेंट से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
