एजुकेशन

PSEB 12th Result 2025 Date Time: हो गई घोषणा, पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर कल होगा जारी

Punjab Board 12th Result 2025 Date and Time: पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तिथि व समय की घोषणा हो गई है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे रोल नंबर तैयार रखें, क्योंकि पंजाब बोर्ड कल 14 मई को pseb.ac.in पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

Image

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर

Punjab Board 12th Result 2025 Date and Time: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आखिरकार वो खबर आ गई है, जिसका इंतजार हर उस छात्र को रहता है, जो बोर्ड परीक्षा में भाग लेता है। पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तिथि व समय की घोषणा हो गई है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे रोल नंबर निकाल लें, क्योंकि पंजाब बोर्ड कल 14 मई को pseb.ac.in पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

आधिकारिक वेबसाइट पर एक जानकारी फ्लैश हो रही है कि PSEB 12th Result 2025 Date Time 14 मई दोपहर बाद 3 बजे का है।

ध्यान दें कि छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

PSEB कक्षा 12 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। उसके बाद से पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के छात्र लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे थे PSEB 12th Result 2025 Kab Aayega

2024 में, PSEB ने 30 अप्रैल को कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए थे, अब अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो इस बार रिजल्ट देर से आ रहा है। बता दे, पिछले साल बार कुल 2,84,452 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमे से 2,64,662 ने परीक्षा पास की।

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2024

कुल पास प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया। लड़कियों ने 95.74% पास दर हासिल की थी जबकि लड़कों ने 90.74% दर्ज किया।

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2023

2023 में कक्षा 12 के परिणाम 24 मई को घोषित किए गए थे। अगर इस ट्रेंड को देखा जाए तो 2025 में रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है। 2023 में कुल 2,96,709 छात्रों ने परीक्षा दी और 2,74,378 उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 92.47% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14% था, और लड़कों का 90.25% था।

पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट- Official Announcement

PSEB 12th Result 2025 Date Time

पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 तिथि और समय

PSEB 12वीं के परिणाम 2025 कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपने स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए अपना क्रेडिंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर अपने PSEB कक्षा 12 परिणाम 2025 आराम से देखें।
  • इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article