एजुकेशन

OSSC CHSL 2023 Admit Card: ओडिशा सीएचएसएल ग्रुप बी और सी का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

OSSC CHSL 2023 Admit Card 2023: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी एग्जाम ग्रुप बी व सी के परीक्षा की तारीख व एडमिट कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

OSSC CHSL 2023 Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें ओएसएससी सीएचएसएल का एडमिट कार्ड

OSSC CHSL 2023 Admit Card 2023: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी एग्जाम ग्रुप बी व ग्रुप सी के परीक्षा की तारीख घोषित कर (OSSC CHSL 2023 Admit Card) दी है। साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने के तारीख भी जारी कर दी (OSSC CHSL 2023 Exam Date) गई है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार ओडिशा सीएचएसएल की परीक्षाएं 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 8 दिसंबर से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

OSSC CHSL 2023 Admit Card 2023 Download

  • ossc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर OSSC CHSL Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सव कर लें।

ओडिशा सीएचएसएल परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड ठीक 8 दिसंबर को साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद यहां आपको डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

OSSC CHSL 2023 Admit Card: कुल इतने घंटे की परीक्षा

ओडिशा सीएचएसएल की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे की समय दिया जाएगा। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का प्रवाधान भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई यानी 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article