एजुकेशन

NVS Class 9 Admit Card: जारी हुए एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 13, 2023, 11:48 AM IST

NVS Class 9 Admit Card released at navodaya.gov.in: एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, इच्छुक विद्यार्थी खुद या उनके अभिवाहक अपने बच्चों के लिए यहां दिए गए वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक से एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुए एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड

NVS Class 9 Selection Test Admit Card 2023 जारी कर दिए गए हैं, इच्छुक विद्यार्थी खुद या उनके अभिवाहक अपने बच्चों के लिए यहां दिए गए वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक से एनवीएस कक्षा 9 सेलेक्शन टेस्ट के हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा एनवीएस कक्षा 9 चयन परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 navodaya.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2023 के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

फरवरी में होगी परीक्षा

11 फरवरी, 2023 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय / एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र में चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। (LATERAL ENTRY ADMISSION TO CLASS IX - 2023) परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे की होगी। विशेष आवश्यकता (दिव्यांग) को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड - How to download NVS Class 9 Selection Test Admit Card 2023

  • उम्मीदवार सबसे पहले navodaya.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर एक पॉपअप विंडों बन कर आएगी, जिसमें आपको इस टेस्क्ट पर क्लिक करना है - CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR CLASS IX LATERAL ENTRY SELECTION TEST 2023
  • इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • यहां यूजर नेम व पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

परीक्षा की हाइलाइट्स - NVS Class 9 Selection Test Highlights

  • यह चयन परीक्षा वस्तुनिष्ठ / वर्णनात्मक प्रकार की होगी।
  • परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा में चार खंड/विषय होंगे और प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होगा।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article