
UGC NET Answer Key, Result 2022 : डायरेक्ट लिंक से देखें शुरुआती तीन फेज की परीक्षा की आंसर की, इस दिन आएगा रिजल्ट
UGC NET Answer Key, Result 2022 Date, Sarkari Result 2022 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को यूजीसी नेट की अनंतिम उत्तर कुंजी 2022 और प्रश्न पत्र जारी किए। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, यूजीसी ने इस बार कई चरणों में परीक्षा का आयोजन किया, जिनमें शुरुआती तीन चरणों के लिए आंसर की जारी कर दी गई है, लेकिन अभी आखिरी चरण की आंसर की जारी नहीं की गई है, उम्मीदवार यहां से सभी चरणों के लिए आंसर की लिंक देख सकते हैं।उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं, वे 20 अक्टूबर, शाम 5 बजे से पहले आपत्तियां उठा सकते हैं। चुनौती दी गई 200 रुपये प्रति उत्तर की फीस 20 अक्टूबर की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन जमा करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा यानी उसमें बदलाव करके दोबारा से जारी किया जाएगा।