एजुकेशन

UGC NET 2023: इस तारीख को जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 7, 2023, 09:59 AM IST

NTA UGC NET 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर 2022 सत्र के लिए UGC NET एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। हालांकि, हॉल टिकट जारी होने से पहले दिसंबर सत्र के लिए सिटी इंटिमेशन लिंक जारी किया जाएगा।

Image

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड

National Testing Agency, NTA UGC NET 2023 Admit Card ugcnet.nta.nic.in पर जल्द जारी होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर 2022 सत्र के लिए UGC NET एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। हालांकि, हॉल टिकट जारी होने से पहले दिसंबर सत्र के लिए सिटी इंटिमेशन लिंक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड तिथि की जांच कर सकते हैं। इन प्रवेश पत्र को ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सिटी इंटिमेशन सेंटर लिंक फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने वाला था। हालांकि, सिटी इंटिमेशन लिंक अभी जारी नहीं किया गया है। UGC NET सिटी इंटिमेशन लिंक और हॉल टिकट 83 विषयों के लिए जारी किया जाएगा।

की-हाइलाइट

  • यूजीसी नेट प्रवेश पत्र फरवरी के दूसरा सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
  • UGC NET शहर सूचना लिंक आज से किसी भी समय जारी कर जा सकती है।
  • यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
  • यूजीसी नेट परिणाम को लेकर अभी कोई सूचना नहीं आई है।

कब जारी होगी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है। एक बार उपलब्ध होने के बाद, यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

UGC NET प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ugcnet.nta.nic.in, UGC NET दिसंबर 2022 सत्र एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करेंगे, लॉगिन पेज पर पूछे गए विवरण को भरेंगे, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।

एक अनुमान के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 से 15 फरवरी, 2023 के बीच जारी होने की संभावना है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article