एजुकेशन

CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

CUET PG 2026 Registration Last Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

CUET PG 2026

CUET PG 2026 रिजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

CUET PG 2026 Registration Last Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट -पोस्टग्रेजुएट 2026 (CUET PG 2026) परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ाने का फैसला लिया है। इसको लेकर एनटीए द्वारा आधिकारिक सूचना भी जारी की है। यह फैसला CUET PG 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्हें आवेदन करने का एक अंतिम मौके के तौर पर आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है, ताकि किसी कारण आवेदन करने में पीछे छुटे उम्मीदवार भी आवेदन पूरा कर सकें।

CUET PG 2026 की परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने वैध ईमेल आईडी, फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी की जरूरत होगी। आवेदन करने के लिए आसान चरण और डायरेक्ट लिंक स्टोरी के अंत में दिया गया है।

सीयूईटी पीजी 2026 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएशन 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी। इसे तीन दिन आगे बढ़ाकर अब 23 जनवरी 2026 कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 23 जनवरी की रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एप्लिकेशन पोर्टल बंद हो जाएगी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

CUET PG 2026 आवेदन की डेट

शेड्यूलडेट
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना23 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि25 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी में सुधार28-30 जनवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक)

CUET PG 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए CUET के लिंक पर क्लिक करना है।

3. लिंक पर क्लिक करने के लिए बाद पोर्टल खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करना है।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

5. आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद सेव और सबमिट पर क्लिक करना है।

6. आवेदन फॉर्म के शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना है।

7. उम्मीदवार पूरा फॉर्म भरने के बाद इसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट निकालना न भूलें।

आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशान की सामना करने की स्थिति में उम्मीदवार 011 - 40759000/011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article