एजुकेशन

Noida School Closed: कोहरे व ठंड का डबल अटैक! अब 16 जनवरी तक बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल, प्रशासन का आदेश

Noida School Closed, School Closed In Noida, Winter Vacation Extended 2024: दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Image

Noida School Closed: 16 जनवरी तक बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल

Noida School Closed, School Closed In Noida, Winter Vacation Extended 2024: उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ (Noida School Closed) रही है। वहीं दिल्ली एनसीआर में कोहरे व ठंड से लोग कांप ( School Closed In Noida) रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक से दो दिन ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ ( School Closed In Noida News) रहे हैं। इसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 16 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलो में अवकाश घोषित कर दिया है। इस बात की जानकारी बीएसए अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है।

Noida School Closed: नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों में अवकाश

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, बढ़ते कोहरे व ठंड के चलते गौतमबुद्ध नगर के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी व यूपी बोर्ड के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि ध्यान रहे यह नियम नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों के लिए लागू होंगे। साथ ही स्टाफ कार्यरत रहेगा।

School Closed In Noida: तापमान में गिरावट

बता दें आज यानी 15 जनवरी, रविवार को नोएडा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं घने कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर तक समिट गई थी। शहरी क्षेत्रों के एक्सप्रेसवे पर वाहन के टकराने व सड़क हादसे की संभावना बनी थी। इसे देखते हुए स्कूल के छात्रों को ठंड से राहत दी गई है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article