एजुकेशन

New Medical Colleges: 113 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, बढ़ेंगी MBBS की हजारों सीटें

NMC Approves 113 New Medical Colleges: नेशनल मेडिकल काउंसिल की तरफ से देश में 113 नए अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। यूपी में साल 2021 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (PPP) के मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। नए मेडिकल कॉलेजों में 50 सरकारी मेडिकल कॉलेज भी हैं।

Image

नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

Photo : iStock

NMC Approves 113 New Medical Colleges: मेडिकल की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए राहत की खबर है। नेशनल मेडिकल काउंसिल की तरफ से देश में 113 नए अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। इसमें 50 सरकारी मेडिकल कॉलेज भी हैं। साल 2024 बैच के लिए इन कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। बता दें कि मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी के बाद MBBS Course में सीटें भी हजारों की संख्या में बढ़ने वाली है।

नेशनल मेडिकल काउंसिल की अनुमति के बाद ही किसी भी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स चलाया ताजा है। नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां एमबीबीएस कोर्स में छात्रों की संख्या बढ़ानी है। बता दें कि नीट यूजी के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।

Medical College में MBBS की सीटें

अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) और एनएमसी ने 10 लाख आबादी के लिए 100 एमबीबीएस सीटों के दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए MBBS सीटों में वृद्धि की अनुमति दी है। इसके पहले दिशानिर्देशों के आधार पर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में संशोधित किया था। नई लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश से अधिकतम 22 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है, इसके बाद महाराष्ट्र में 14 और राजस्थान में 12 मेडिकल कॉलेज हैं।

50 सरकारी मेडिकल कॉलेज

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से साल 2021 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (PPP) के मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया है। पीपीपी मॉडल पर तैयार हुए इस स्ट्रक्चर पर 50 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है।

इसमें नेशनल मेडिकल काउंसिल की तरफ से 6 जुलाई 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके नए कॉलेजों को मंजूरी दी गई है। हर मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें MBBS Course के लिए होनी चाहिए। ऐसे में 113 मेडिकल कॉलेजों के अनुसार करीब 11,300 नए एमबीबीएस सीटों पर दाखिला मिल सकता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article