एजुकेशन

NIOS Result 2025 Class 12: एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट results.nios.ac.in पर हुआ घोषित, यहां से चेक करें नतीजे

NIOS Result 2025 Class 12: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) द्वारा सीनियर सेकेंडरी (12th) एग्जाम का आयोजन 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक करवाया गया था। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले सभी छात्रों का परिणाम (NIOS 12th Result 2025) घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स तुरंत ही अपने परिणाम की जांच NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

NIOS Class 12th result 2025 Out

NIOS Class 12th result 2025 Out: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) द्वारा सीनियर सेकेंडरी (12th) एग्जाम का आयोजन 9 अप्रैल से 19 मई 2025 तक करवाया गया था। अब इस एग्जाम में भाग लेने वाले सभी छात्रों का परिणाम (NIOS 12th Result 2025) घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने एनआईओएस इंटरमीडिएट अप्रैल/ मई 2025 सेशन की परीक्षाओं में भाग लिया था वे अपनी मार्कशीट नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स तुरंत ही अपने परिणाम की जांच NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

NIOS 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर latest updates पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर NIOS Class 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Check Result पर जाना होगा।
  • मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

इस परीक्षा में कुल 1,66,384 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इसमें 1,46,627 एग्जाम में बैठे थे. इसमें से 1,28,122 सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत हुए थे। इनमें से 94457 छात्र पास हुए हैं। इस तरह कुल रिजल्ट 73.72 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में कुल 56301 महिलाएं रजिस्ट्रर्ड थीं जिनमें से 50,145 ने परीक्षा दी और 42,790 सर्टिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड हुईं। रिजल्ट में 32,483 महिलाएं पास हुईं हैं और इनका रिजल्ट 75.91 फीसदी रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article