NIOS Result 2023, NIOS 10th, 12th Result 2023: एनआईओएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in या results.nios.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी नतीजे चेक कर सकते हैं।
NIOS Class 10th 12th Exam 2023: कब से कब तक हुई परीक्षा
एनआईओएस की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं के अप्रैल सेशन की परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल से 8 मई तक किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक और 2:30 बजे से 4:30 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download NIOS Class 10th 12th Result 2023
- आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NIOS Marksheet 2023: मार्कशीट में होगी ये जानकारी
एनआईओएस 10वीं व 12वीं रिजल्ट में स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टूडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी।
