एजुकेशन

NIOS Hall Ticket 2025: अक्टूबर-नवंबर में होने वाली परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, 10वीं 12वीं छात्र यहां से करें डाउनलोड

NIOS Hall Ticket 2025 Class 10, 12: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए NIOS हॉल टिकट 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अक्टूबर-नवंबर में होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं वे खबर में दिए लिंक से इन्हें चेक कर सकते हैं।

Image

NIOS Hall Ticket 2025

NIOS Hall Ticket 2025 Class 10 and 12: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए NIOS हॉल टिकट 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अक्टूबर-नवंबर में होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होकर 18 नवंबर, 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी - ज्यादातर दिनों में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक और कुछ विषयों के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

NIOS Hall Ticket 2025: How to Download

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध NIOS Hall Ticket 2025 Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।

5. हॉल टिकट की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

परीक्षा परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 7 सप्ताह बाद घोषित होने की संभावना है। परिणाम की घोषणा की वास्तविक तिथि के बारे में कोई पूछताछ स्वीकार नहीं की जाएगी। परिणाम NIOS की वेबसाइट पर तुरंत उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों को अंक-पत्र-सह-प्रमाणपत्र और प्रवासन-सह-स्थानांतरण प्रमाणपत्र सीधे उनके संबंधित ALS के माध्यम से जारी किए जाएंगे। ALS रद्द होने की स्थिति में, ये दस्तावेज संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा NIOS में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएँगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NIOS की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article