एजुकेशन

NIFT Result 2024: जारी होने जा रहा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

NIFT Result 2024, Sarkari Result 2024: एनटीए द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द ही exams.nta.ac.in/NIFT पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था।

Image

NIFT Result 2024

NIFT Result 2024 Sarkari Result 2024: निफ्ट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

NTA NIFT Result 2024: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

एनटीए द्वारा निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 19 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

NIFT Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download NIFT Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर निफ्ट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी निफ्ट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

NIFT Result 2024: इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निफ्ट में बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article