एजुकेशन

New Year's Eve Poem: साल के आखिरी दिन स्कूल में सुनाएं अटल जी की ये कविता, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

New Year's Eve 2025 Recite Atal Bihari vajpayee famous Poem Ek Baras Beet Gaya: आज वर्ष 2025 का अंतिम दिन है। कल से नववर्ष 2025 का आगाज हो रहा है। इस अवसर पर आप अपने स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता 'एक बरस बीत गया' को सुनाकर वाहवाही लूट सकते हैं।

New Year's Eve Poem Ek Baras Beet Gaya

New Year's Eve Poem Ek Baras Beet Gaya

New Year's Eve 2025 Recite Atal Bihari vajpayee Poem Ek Baras Beet Gaya: आज वर्ष 2025 का अंतिम दिन है। 01 जनवरी से नववर्ष 2026 का आगाज हो जाएगा। इस समय आंखों के सामने 202 में बिताए पल तैर रहे हैं, वहीं 202 से सभी को तमाम उम्मीदें हैं। वर्ष 202 के अंतिम दिन (New Year's Eve) आप अपने स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता 'एक बरस बीत गया' को सुनाकर वाहवाही लूट सकते हैं। जहां सभी एक दूसरे को शेर-शायरी से हैप्पी न्यू ईयर कह रहे हैं, वहीं आप इस कविता से प्रभाव जमा सकते हैं। यह कविता हर गुजरते हुए साल की यादें ताजा करती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ना के वल राजनीति के अजातशत्रु थे, बल्कि वह एक कुशल वक्ता और महान कवि भी थे। उनकी कविताओं में असल जीवन के मायने छुपे रहते थे। उनकी कविता 'एक बरस बीत गया' भी जीवन का सार समझाती है।

EK Baras Beet Gaya: एक बरस बीत गया

झुलासाता जेठ मास

शरद चाँदनी उदास

सिसकी भरते सावन का

अंतर्घट रीत गया

एक बरस बीत गया।

सीकचों मे सिमटा जग

किंतु विकल प्राण विहग

धरती से अम्बर तक

गूंज मुक्ति गीत गया

एक बरस बीत गया।

पथ निहारते नयन

गिनते दिन पल छिन

लौट कभी आएगा

मन का जो मीत गया

एक बरस बीत गया।

New Year's Eve 2025: अलविदा 2025

पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) द्वारा रचित कविता 'एक बरस बीत गया' उन्हें स्वयं बहुत प्रिय थी। वह अक्सर अपने प्रियजनों के साथ कविता पाठ करते तो ये कविता जरूर सुनाते थे। आज यह कविता जनमानस में खास लोकप्रिय है और काफी सुनी जाती है। नए साल के अवसर पर तो इस कविता की डिमांड काफी हो जाया करती है। हाल ही में 25 दिसंबर को हमने अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाई है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article