NEET UG Round 1 Provisional Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने एनईईटी यानी नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट 2022 जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से अनंतिम परिणाम देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, परिणाम में किसी भी विसंगति के बारे में तुरंत 21 अक्टूबर, 2022 को सुबह 8 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी को सूचित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से mccresultquery@gmail.com पर गलती की सूचना देनी होगी।
अनंतिम यानी प्रोविजनल परिणाम प्रकृति में केवल सांकेतिक यानी प्रारंभिक है और इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। उम्मीदवार प्रोविजनल रिजल्ट आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अनंतिम परिणाम को कोर्ट के सामने चुनौती भी नहीं दी जा सकती है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
नीट रिजल्ट लिंक- NEET UG Round 1 Provisional Result 2022
नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
- एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
