LIVE

NEET Result 2023 Updates: घोषित हुए नीट परीक्षा का रिजल्ट, देखें डायरेक्ट लिंक, टॉपर व कटआफ

NEET Result 2023 Updates: घोषित हुए नीट परीक्षा का रिजल्ट, देखें डायरेक्ट लिंक, टॉपर व कटआफ

NEET Result 2023 Updates: घोषित हुए नीट परीक्षा का रिजल्ट, देखें डायरेक्ट लिंक, टॉपर व कटआफ

NEET Result 2023 Date, Time, Merit List, Cut-Off Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, इन रिजल्ट को कल रात को जारी किया गया। बता दें, NEET UG Result 2023 की घोषणा 13 जून की देर रात किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत लगातार कह रहा था कि नीट यूजी रिजल्ट 13 से 15 जून के बीच जारी किया जाएगा। फिलहाल, NEET UG Result 2023 की घोषणा के साथ स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है।

NEET UG Result 2023 को आप मुख्य तौर पर दो वेबसाइट्स neet.nta.nic.in या nta.ac.in से देख सकेंगे

NEET UG Result 2023 Date and Time LIVE: Check here

नीट यूजी परीक्षा 2023 का आयोजन 7 मई 2023 को किया गया था, इसके लिए देशभर के 499 शहरों में 4,097 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कुल 2,087,449 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

NEET Result 2023 Direct Link

JUN 14, 2023 10:11 IST

AP EAMCET Result 2023 Live - दिल्ली नीट टॉपर हर्षित बंसल को 13वीं रैंक मिली

AP EAMCET Result 2023 Declared!दिल्ली के हर्षित बंसल ने पूरे भारत में 13वीं रैंक के साथ शहर में एनईईटी-यूजी उम्मीदवारों में सर्वोच्च स्कोर किया है। वह अपनी सफलता के लिए 10-12 घंटे के अध्ययन सत्र को श्रेय देते हैं।
JUN 14, 2023 09:33 IST

NEET UG 2023 Result Live - इंफाल में 6 जून को हुई थी परीक्षा

NEET UG 2023 Result Declared ! मणिपुर को छोड़कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। मणिपुर के 8,753 उम्मीदवारों के लिए राज्य की राजधानी इंफाल समेत 11 शहरों में छह जून को परीक्षा थी।
JUN 14, 2023 09:05 IST

NEET UG 2023 Result Live - इन दो साइट से देखें रिजल्ट

NEET UG 2023 Result Declared कर दिया गया है, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 13 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक या NEET UG 2023 के परिणामों की घोषणा की है। स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in के साथ-साथ ntaresults.nic.in पर भी उपलब्ध हैं।
JUN 14, 2023 08:36 IST

NEET UG 2023 Result Live - 2087462 उम्मीदवार हुए थे रजिस्टर्ड

NEET UG 2023 Result Declared की सूचना आ गई है। इस साल, 2087462 उम्मीदवारों ने NEET UG के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 2038596 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी और 1145976 ने क्वालीफाई किया।
JUN 14, 2023 08:22 IST

NEET UG 2023 Result Live - 11 लाख उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा

NEET UG 2023 Result Declared कर दिया गया है। इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी और 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की।
JUN 13, 2023 20:37 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।फिर नीट यूजी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 13, 2023 20:31 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - नीट यूजी परीक्षा में इतने स्टूडेंट्स शामिल

2023 - 2087462 2022 - 17645712021 - 15442732020 - 13669452019 - 1410755
JUN 13, 2023 20:06 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - इतनी भाषाओं में हुई परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज रात जारी कर दिए जाएंगे।
JUN 13, 2023 19:40 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - यूजी कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में अंडर ग्रैजुएट कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा का आयोजन मई में किया गया। वहीं, इसके नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे।
JUN 13, 2023 19:19 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - बीते सालों के टॉपर

2018- कल्पना कुमारी (691 अंक)2019- नितिन खंडेलवाल (701 अंक)2020- सोएब आफताब (720 अंक)2021- मृणाल कुट्टेरी (720 अंक)2022- तनिष्का (715 अंक)
JUN 13, 2023 18:43 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - एक शिफ्ट में हुई परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 7 मई को एक शिफ्ट में किया गया था।
JUN 13, 2023 17:57 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - नीट यूजी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
JUN 13, 2023 17:12 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

नीट यूजी परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। एनटीए की ओर से यूजी के नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।
JUN 13, 2023 16:35 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - मई में हुई नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज रात जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
JUN 13, 2023 16:04 IST

NEET UG Result 2023 LIVE -बीते साल कितना रहा कट ऑफ

साल 2022 में जनरल कैटगरी के लिए नीट यूजी कट ऑफ अंक 715 से 117 अंक था। जबकि, SC, ST और OBC श्रेणियों के लिए यह 116 से 93 अंक था। वहीं, सामान्य-PwD के लिए यह 116 से 105 और PwD के तहत SC, ST और OBC के लिए कट ऑफ अंक 104 से 93 था।
JUN 13, 2023 15:25 IST

NEET UG Result 2023 LIVE - कब जारी हुई आंसर-की

नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 6 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब एनटीए आज यानी 13 जून को इस परीक्षा के नतीजे भी जारी करने जा रहा है।
JUN 13, 2023 15:17 IST

NEET Result 2023 LIVE - कब हुई नीट परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 499 और विदेश के 14 शहरों में हुई थी। वहीं, इसके नतीजे आज जारी किए जाने की पूरी संभावना है।
JUN 13, 2023 14:58 IST

NEET Result 2023 LIVE - जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

NTA ने 05 जून को NEET UG 2023 उत्तर कुंजी जारी की थी। जो उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं थे, उनके पास 06 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प था। अब, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी रिजल्ट (NEET UG Result 2023) घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
JUN 13, 2023 14:01 IST

neet.nta.nic.in पर घोषित होगा रिजल्ट

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने अभी तक नीट यूजी 2023 के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। कई मीडिया में कहा जा रहा है परिणाम और नीट यूजी 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी आज, मंगलवार को आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित की जा सकती है।
JUN 13, 2023 13:58 IST

Tweet हुआ वायरल

NEET UG रिजल्ट को लेकर अभी 5 मिनट पहले एक Tweet वायरल हुआ है जिसमें लिखा है ​कि ध्यान दे : NEET UG का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है - अफवाहों से सावधान रहे टाइम्स नाउ नवभारत इस Tweet को वैरिफाई नहीं करता है।