NEET UG RE Exam Result 2024 Date, Kab Aayega: नीट यूजी री एग्जाम परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG RE Exam Result) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 30 जून को नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर (NEET UG RE Exam Result 2024 Date) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा (NEET UG RE Exam Result 2024 Kab Aayega) दिया जाएगा। छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
बता दें इससे रहले नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था। इसमें करीब 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले थे। लेकिन एनटीए के इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेस मार्क्स वापस लेने व पुन: परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 1563 छात्रों के लिए री एग्जाम आयोजित किया गया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है।
NEET UG RE Exam Result Date: 813 छात्र परीक्षा में शामिल
नीट यूजी री एग्जाम देशभर के 6 शहरों में निर्धारित थी। हालांकि परीक्षा में 1563 छात्रों में से महज 813 छात्र शामिल थे। जिसमें छत्तीसगढ़ के 602 में से 291 उम्मीदवार, हरियाणा के 494 में से 287, मेघालय में 464 में से 234 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब एनटीए रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।How To Check NEET UG RE Exam Result 2024
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG RE Exam Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर स्कोर कार्ड की एक छायाप्रति निकाल लें।
