NEET UG Fee Refund: नीट यूजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Fee Refund) खबर है। जिन अभ्यर्थियों ने अपने बैंक खाते की जानकारी सही तरीके से सत्यापित (कन्फर्म) कर दी है, उनके खाते में रिफंड की राशि भेजी जानी शुरू हो (NEET UG Fee Refund Last Date) गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अभी तक रिफंड प्राप्त नहीं हुआ है, वह अपनी बैंक डिटेल एक बार चेक कर लें। वहीं यदि किसी उम्मीदवार के बैंक का नाम, IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर या किसी प्रकार की कोई जानकारी गलत हो गई है तो उसे अपडेट कर सकते हैं। यहां बैंक डिटेल अपडेट या करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को आज यानी 7 जुलाई तक का समय दिया गया है।
ध्यान रहे यहां बैंक डिटेल अपडेट के लिए आज यानी 7 जुलाई 2026 आखिरी तारीख है। इसके बाद बैंक डिटेल के करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों की बैंक की जानकारी अधूरी है या जिनका बैंक खाता बदल चुका है, उन्हें बिना देरी किए इसमें करेक्शन कर लेना चाहिए। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने बैंक डिटेल में करेक्शन कर सकते हैं।
NEET UG Fee Refund 2026: ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन
- सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026) लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद आप बैंक डिटेल भर सकते हैं या फिर करेक्शन कर सकते हैं।
NEET UG Fee Refund: इस स्थिति में एनटीए से संपर्क करें
बता दें एक के बाद एक उम्मीदवारों के खाते में नीट यूजी फीस रिफंड अकाउंट में पहुंचने लगा है। अलग-अलग बैंकों की प्रक्रिया के अनुसार राशि खाते में पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। यदि तय समय के बाद भी रिफंड प्राप्त नहीं होता है, तो उम्मीदवार अपने बैंक से संपर्क करने के साथ-साथ NTA के हेल्पडेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
