एजुकेशन

NEET UG Counselling Schedule 2025: जारी हुआ नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का रिवाइज्ड शेड्यूल, mcc.nic.in पर करें चेक

NEET UG Counselling Schedule 2025, NEET UG Round 1 Counselling Schedule 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां आप नीट यूजी का रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

NEET UG Round 1 Counselling Schedule 2025: यहां देखें नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग का शेड्यूल

NEET UG Counselling Schedule 2025, NEET UG Round 1 Counselling Schedule 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर (NEET UG Round 1 Counselling 2025) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। अब अभ्यर्थी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। एमसीसी की ओर से यह फैसला छात्रों की ओर से मिले अनुरोध के बाद लिया गया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड के सीट आवंटन का परिणाम 31 जुलाई की बजाय 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा। एमसीसी ने इस बात की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभयर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

NEET UG Round 1 Counselling Schedule 2025

  • सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन पर क्लिक करें
  • अब Notice For Extension Of Schedule Of Round 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिस आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां आप अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

NEET UG Counselling Schedule 2025: नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल

राउंड-1 के लिए पंजीकरण 31 जुलाई 2025 दोपहर 12:00 बजे तक
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025 शाम 3:00 बजे तक
राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन रिसेट31 जुलाई 2025 सुबह 10:00 बजे तक
राउंड-1 के लिए चॉइस फिलिंग 31 जुलाई 2025 रात 11:55 बजे तक
राउंड-1 के लिए सीट प्रोसेसिंग1 से 2 अगस्त 2025 तक
राउंड-1 रिजल्ट की तारीख3 से 4 अगस्त 2025 तक
राउंड-1 के लिए रिपोर्टिंग की डेट4 से 8 अगस्त 2025 तक

NEET UG Round 1 Counselling Schedule: काउंसलिंक के लिए ये दस्तावेजॉ जरूरी

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोर कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • प्रोजिनल अलॉटमेंट लेटर

यहां आप नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article