एजुकेशन

NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

NEET UG Counselling 2026 Registration: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 दोपहर 3:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (Image - chatgpt)

NEET UG Counselling 2026 Registration Begins: मेडिकल कॉलेज में MBBS, BDS और अन्य UG मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने NEET UG 2026 परीक्षा पास की है और काउंसलिंग के लिए पात्र हैं, वे अब ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित दिन और समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। NEET UG Counselling 2026 Date 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 दोपहर 3:00 बजे तक है।

NEET UG Counselling 2026 Regitration

उम्मीदवारों को तय फीस का भी ध्यान रखना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय-सीमा 12 अगस्त शाम 6:00 बजे है। जो उम्मीदवार समय पर रजिस्ट्रेशन और फीस जमा नहीं करेंगे, वे पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे।

चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट कब होगा?

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की 'चॉइस फिलिंग' करनी होगी।

  • चॉइस फिलिंग: 6 अगस्त से 13 अगस्त (सुबह 11:00 बजे तक)
  • चॉइस लॉकिंग: 12 अगस्त शाम 4:00 बजे से 13 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक
  • सीट अलॉटमेंट प्रोसेस: 13 से 16 अगस्त
  • पहले राउंड का रिजल्ट: 17 अगस्त 2026

अगर उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है, तो उसे 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कितने राउंड में होगी काउंसलिंग?

इस साल भी MCC तीन नियमित राउंड में काउंसलिंग आयोजित करेगा। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' आयोजित किया जाएगा।

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 8 सितंबर 2026 से होने की संभावना है।

कार्यक्रमतारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू5 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि12 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे)
फीस जमा करने की अंतिम समय12 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे)
चॉइस फिलिंग6 से 13 अगस्त
चॉइस लॉकिंग12 अगस्त से 13 अगस्त
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट17 अगस्त 2026
रिपोर्टिंग/जॉइनिंग18 से 22 अगस्त 2026
NEET UG Counselling 2026 Imp Date: मेडिकल कॉलेजों के लिए भी जारी हुए निर्देश

MCC ने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को भी कार्य दिवस माना जाएगा। इसका उद्देश्य पूरी एडमिशन प्रक्रिया को तय समय के भीतर पूरा करना है।

अगर आप NEET UG 2026 काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। चॉइस फिलिंग सोच-समझकर करें, क्योंकि कॉलेज और कोर्स का आवंटन आपकी पसंद और रैंक के आधार पर होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article