एजुकेशन

MCC Counselling 2025: आखिरी समय में बदल गया नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल, अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशन

MCC Counselling 2025 Round 1: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज 31 जुलाई, 2025 को NEET यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला था, लेकिन अब इस उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है।

Image

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल (image - canva)

MCC Counselling 2025 Round 1: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज 31 जुलाई, 2025 को NEET यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाली थी, कि आखिरी समय में इस समय सीमा को बढ़ा दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया था, उनके लिए सीट प्रोसेसिंग 1 से 2 अगस्त चलेगी जबकि परिणाम 3 से 4 अगस्त का जारी किए जाएंगे। बता दें, पंजीकरण लिंक आज दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया था लेकिन इस संबंध में एक नया नोटिस जारी किया गया, जिसके अनुसार और भुगतान सुविधा लिंक दोपहर 3 बजे निष्क्रिय हो गया था।

अगर आप भी अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए थे, तो ये खबर आपको राहत दे सकती है, रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाने की जरूरत होगी।

देखें नया शिड्यूल
राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2025 (दोपहर 1 बजे तक)
राउंड 1 के लिए शुल्क भुगतान 3 अगस्त 2025 (शाम 4 बजे तक)
राउंड 1 चाॅइस फिलिंग 3 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
राउंड 1 चाॅइस लाॅकिंग 3 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक)
राउंड 1 सीट प्रोसेसिंग 4 से 5 अगस्त 2025
राउंड 1 रिजल्ट तिथि6 अगस्त 2025
7. राउंड 1 रिपोर्टिंग7 से 11 अगस्त 2025
नीट यूजी काउंसलिंग 2025: राउंड 1 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध राउंड 1 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और खाते में लॉगिन करें।

5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

7. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article