NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET पेपर लीक मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
NEET UG 2026 Re-exam on June 21, Admit Card Exam City Slip Date Revised Schedule Live Update on NEET paper leak Controversy: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की डेट बता दी है। इसी के साथ उन लाखों छात्रों को राहत मिली होगी, जो सोच रहे थे अब क्या होगा कैसे होगा। एनटीए ने आज 15 मई को NEET UG Re-Exam 2026 की तारीख जारी करते हुए बताया कि परीक्षा का आयोजन 21 जून को दोबारा से किया जाएगा। छात्रों को दोबारा से पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है, और न ही फीस का भुगतान करना होगा। एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगी, जिसकी सूचना परीक्षा से हफ्तेभर पहले आएगी। फिलहाल, पेपर लीक मामले में सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET पेपर लीक मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
Times Network ने हिंदी और लैंग्वेंज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू किया 'CLEAN करो NEET' कैंपेन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बैठक, 21 जून को होगी परीक्षा
बता दें बीते दिन देर रात तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक हुई। यह बैठक करीब लगातार 2 घंटे चली। इसमें री-एग्जाम और भविष्य में पेपर लीक रोकने पर चर्चा हुई। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ’जेईई’ और ’नीट’ परीक्षा परिणामों से जुड़े भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के मामले में मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये और सीकर स्थित करियर लाइन कोचिंग (सीएलसी) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जांच में पाया गया कि दोनों कोचिंग संस्थानों ने अपनी प्रचार सामग्री में सफल छात्रों की उपलब्धियों को प्रमुखता से दिखाया, लेकिन यह महत्वपूर्ण जानकारी छिपा ली कि इन छात्रों ने किस तरह के पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था।
सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा के आदेश में इस गतिविधि को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन माना गया।
मोशन एजुकेशन ने अपने विज्ञापनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट’ में 91.2 प्रतिशत और आईआईटी-जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 51.02 प्रतिशत सफलता दर का दावा किया था।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NEET यूजी पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: परीक्षा से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी तक
देशभर के 551 शहरों में नीट-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित हुई, 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए
7 मई-
परीक्षा में अनियमितताओं की पहली खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पर चलने लगी, पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सबूत समेत सामने आने लगीं।
11 मई-
राजस्थान पुलिस के एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि लगभग 410 प्रश्नों वाले एक गेस पेपर में से करीब 120 प्रश्न केमेस्ट्री के पेपर में पाए गए। यह गेस पेपर छात्रों तक परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही पहुंच गया था, इसी आधार पर जांच शुरू हुई।
12 मई-
NTA ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट यूजी 2026’ रद्द कर दी गई है। केंद्र ने अनियमितताओं की जांच का आदेश CBI को दे दिया है। NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नई परीक्षा तिथि अगले सात से दस दिनों में जारी की जाएगी।
12 मई
केंद्र से निर्देश मिलने के बाद CBI ने लीक पेपर के आरोपों के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया।
12 मई-
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक में शुभम खैरनार नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसका अनुरोध राजस्थान पुलिस ने किया था।
13 मई
मेडिकल एसोसिएशन ने नीट-यूजी परीक्षा प्रणाली में सुधार का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
13 मई
पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में पुणे के बिबवेवाड़ी से एक महिला को हिरासत में लिया और उसे CBI को सौंप दिया है।
13 मई
मुंबई की एक अदालत ने को नीट पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को CBI की दो दिन की ’ट्रांजिट रिमांड’ में भेज दिया।
13 मई
CBI ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया; जयपुर से मंगीलाल बिंवाल, विकास बिंवाल और दिनेश बिंवाल, गुरुग्राम से यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया, देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला।
13 मई
जयपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने आरोप लगाया कि बड़े लोगों" को बचाया जा रहा है।
13 मई
महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे की एक ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी निवासी धनंजय लोखंडे को हिरासत में लिया। सीबीआई ने लातूर से स्थानीय कॉलेज में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक पी.वी. कुलकर्णी को हिरासत में लिया।
14 मई
CBI ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को दिल्ली की सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में पेश किया। अदालत ने पांच आरोपियों को सात दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा।
15 मई
नीट यूजी परीक्षा पुन: आयोजित कराने की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।
15 मई
NTA ने यह घोषणा की कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी।
15 मई
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एक्जाम को लेकर कॉन्फ्रेंस की।
15 मई
नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पी. वी. कुलकर्णी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया।
16 मई
CBI ने बायोलॉजी की लेक्चरर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर लिया, यह पेपर तैयार करने वाली NTA की समिति का हिस्सा थीं।
16 मई
विशेष CBI न्यायाधीश अजय गुप्ता ने CBI के इस अनुरोध पर कुलकर्णी और वाघमारे को 10 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया।
रिज़र्व्ड पेपर सेट पेपर सेट क्या होता है
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: गेस पेपर रैकेट
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नोटबुक में लिखवाए थे सवाल
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: क्या है 'रिजर्व्ड पेपर सेट' ?
'रिज़र्व्ड पेपर सेट' असल में प्रश्न पत्र का एक पूरी तरह से अलग और दूसरा वर्जन होता है, जिसे मुख्य प्रश्न पत्र के साथ ही तैयार किया जाता है। इसे पूरी तरह से सुरक्षित और ताले में बंद रखा जाता है, ताकि अगर मुख्य प्रश्न पत्र किसी वजह से लीक हो जाए, खो जाए, या उसे पहुंचाने में कोई दिक्कत आ जाए, तो इसे एक इमरजेंसी बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। मगर NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच के दौरान ये पता चला कि मुख्य और बैकअप, दोनों ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में सेंध लग गई थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यह लीक सीधे स्रोत से ही हुआ था — यानी खुद पेपर-सेट करने वाली कमेटी से ही।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: परीक्षा को लेकर चल रही जांच
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: पेपर होने से लेकर मामला दर्ज करने तक पूरी जानकारी
- 3 मई- देशभर के 551 शहरों में नीट-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित हुई, 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए
- 7 मई-परीक्षा में अनियमितताओं की पहली खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर पर चलने लगी, पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सबूत समेत सामने आने लगीं।
- 11 मई-राजस्थान पुलिस के एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि लगभग 410 प्रश्नों वाले एक गेस पेपर में से करीब 120 प्रश्न केमेस्ट्री के पेपर में पाए गए। यह गेस पेपर छात्रों तक परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही पहुंच गया था, इसी आधार पर जांच शुरू हुई।
- 12 मई- NTA ने बयान जारी कर बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ’नीट यूजी 2026’ रद्द कर दी गई है। केंद्र ने अनियमितताओं की जांच का आदेश CBI को दे दिया है। NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि नई परीक्षा तिथि अगले सात से दस दिनों में जारी की जाएगी।
- 12 मई
- केंद्र से निर्देश मिलने के बाद CBI ने लीक पेपर के आरोपों के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया।
बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों का अनुवाद करने में विशेषज्ञ थी मनीषा
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: 14 दिन की हिरासत में मनीषा गुरुनाथ मांधरे
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नीट परीक्षा को लेकर जांच जारी
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: कुलकर्णी ने भी घर पर कोचिंग कक्षाएं आयोजित की
प्रवक्ता ने बताया कि छात्रों ने कथित तौर पर सत्रों में भाग लेने के लिए कई लाख रुपये का भुगतान किया, जहां उन्होंने प्रश्नों को अपनी नोटबुक में लिखा और बाद में 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा में आए प्रश्नों से उनका सटीक मिलान किया। केंद्रीय एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पेपर लीक की जांच के लिए टीमें गठित की हैं, जिसके कारण 3 मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) भारत के 551 शहरों और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
मनीषा वाघमारे ने छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं चलाईं
सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इनमें से अधिकांश प्रश्न 3 मई को हुई परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे। पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी गई। सीबीआई ने शुक्रवार को लातूर से रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। वह वर्षों से NEET प्रश्न पत्र तैयार करने वाली समितियों में कार्यरत रहे हैं।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: लेक्चरर मनीषा मंधारे गिरफ्तार
बताया गया है कि कुलकर्णी द्वारा उम्मीदवारों के साथ साझा किए गए हस्तलिखित रसायन विज्ञान के प्रश्न नष्ट कर दिए गए हैं। बताया गया है कि वाघमारे ने भी 3 मई को परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र नष्ट कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जीव विज्ञान की लेक्चरर मंधारे को गिरफ्तार किया है, जो 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति की सदस्य थीं।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: NTA में संयुक्त सचिव के रूप में दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: परीक्षा में किसी भी धांधली के दोषियों को कितनी सजा?
परीक्षा में धांधली के कौन-कौन से कामों को अपराध माना जाएगा?
- इस कानून में सिर्फ प्रश्नपत्र लीक करना ही अपराध नहीं माना गया है, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी लगभग हर तरह की धांधली को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
- अगर कोई व्यक्ति परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र या उत्तर कुंजी बाहर पहुंचाता है, तो यह सीधा आपराधिक अपराध होगा। फिर यह काम करने वाला व्यक्ति कर्मचारी हो,एजेंसी से जुड़ा व्यक्ति हो या बाहरी गिरोह, सभी पर कार्रवाई होगी।
- परीक्षा के बाद ओएमआर शीट बदलने या नंबर बढ़ाने के लिए डेटा में बदलाव की हर कोशिश गंभीर अपराध है।
- अगर कोई व्यक्ति किसी उम्मीदवार की जगह परीक्षा देता है, फर्जी अभ्यर्थी बैठाया जाता है या बाहर से उत्तर भेजे जाते हैं, तो यह भी कानून के तहत अपराध है।
- फर्जी परीक्षा पोर्टल बनाना,सर्वर हैक करना, डेटा चोरी करना या नकली वेबसाइट के जरिए छात्रों को ठगना भी अब इसी कानून के दायरे में आता है।
- अगर परीक्षा केंद्र, प्रिंटिंग प्रेस, टेक्निकल एजेंसी या कोई सर्विस प्रोवाइडर पेपर लीक में शामिल पाया जाता है, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
- परीक्षा की गोपनीय जानकारी पैसों या फायदे के लिए साझा करना भी अपराध माना गया है।
NEET UG Paper Leak News Controversy Live: नीट पेपर लीक केस कब क्या हुआ
केंद्र नीट-यूजी परीक्षा रद्द करे, राज्यों को सीईटी कराने का अधिकार दे : कर्नाटक
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने एक बयान में रेखांकित किया कि कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) के माध्यम से निष्पक्ष, पारदर्शी, छात्र-हितैषी और मेधा-उन्मुख प्रवेश परीक्षाओं के संचालन की एक लंबी परंपरा रही है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सीईटी प्रणाली ने दशकों से लाखों योग्य छात्रों, विशेष रूप से ग्रामीण, मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को, योग्यता, कड़ी मेहनत और शैक्षणिक निरंतरता के आधार पर व्यावसायिक शिक्षा के अवसर प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
मंत्री ने कहा कि कर्नाटक सीईटी मॉडल को इसकी पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल संचालन के लिए व्यापक रूप से सराहा गया है, जिससे मेधावी छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य संवारने में मदद मिली है और युवा पीढ़ी में शिक्षा प्रणाली की अखंडता के प्रति विश्वास पैदा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में नीट के अनुभव ने पूरे देश में गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। पाटिल के मुताबिक, प्रश्नपत्र लीक होने, मूल उम्मीदवार के स्थान पर किसी अन्य के परीक्षा में बैठने, संगठित नकल रैकेट, हेराफेरी, तकनीकी अनियमितताओं और पर्याप्त जवाबदेही की कमी के बार-बार लगने वाले आरोपों और घटनाओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है।
दिल्ली में 'आप' का प्रदर्शन
एक आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ता ने कहा कि तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रों को ऐसे उठाया जा रहा है जैसे वे आतंकवादी हों। लेकिन जिन लोगों ने पेपर लीक किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सरकार पेपर लीक के असली दोषियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
