एजुकेशन

NEET UG 2024: जारी होने जा रहा नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन, 5 मई को होगी परीक्षा

NEET UG 2024, NEET UG Notification 2024: नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां नीट यूजी एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

NEET UG Notification 2024

Photo : iStock

NEET UG 2024, NEET UG Notification 2024: नीट यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2024) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2024 के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

NEET UG Notification 2024: कब तक आएगा नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

NEET UG Exam 2024 Date: मई में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। इस परीक्षा में 720 अंकों के 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा।

How to Apply for NEET UG 2024

  • नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA NEET UG Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article