एजुकेशन

NEET UG 2024: नीट यूजी एग्जाम के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

NEET UG 2024, NEET UG Registration 2024: एनटीए द्वारा नीट यूजी का नोटिफिकेशन जल्द neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाएगा।

Image

NEET UG Registration 2024

NEET UG 2024, NEET UG Registration 2024: नीट यूजी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन (NEET UG Notification 2024) फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

NEET UG Exam 2024 Date: नीट यूजी एग्जाम डेट

एनटीए ने नीट यूजी एग्जाम की डेट पहले ही घोषित कर दी थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।

NEET UG Exam Date 2024: ऐसे होगी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो नीट यूजी में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) विषयों से 720 अंकों के 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा।

How to Apply for NEET UG 2024

  • नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन की लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA NEET UG 2024: लाखों अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इस परीक्षा में लगभग 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article