एजुकेशन

NEET UG 2023 Result Cutoff: इस दिन जारी हो रहा है नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट, देखें कटआफ

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 11:55 AM IST

NEET UG 2023 Result Cutoff: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है, रिपोर्ट के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 के लिए स्कोरकार्ड जारी किया जा सकता है।

Image

नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 2023

National Testing Agency (NTA) National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG 2023 रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 के लिए स्कोरकार्ड जारी किया जा सकता है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद इसे आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in से चेक किया जा सकेगा।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था और अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NEET UG के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि नीट यूजी 2023 के परिणाम जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है, लेकिन एनटीए के जून के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है।

NEET UG 2023 Result: ऐसे कर सकेंगे चेक

सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेलज पर NEET UG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगइन करें, सबमिट बटन पर क्लिक करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

कैटेगरी पर्सेंटाइल एक्सपेक्टेड कटआफ

सामान्य श्रेणी / अनारक्षित (यूआर) 50 - 55 720-120
ओबीसी / एससी / एसटी 40 - 45 115-95
पीडब्ल्यूडी (जनरल/यूआर)48 118-107
पीडब्ल्यूडी (आरक्षित) 41 105-92
अभी तक का अपडेट

NEET UG आंसर की और ओएमआर शीट इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थीं, प्रोविजनल आंसर के खिलाफ आपत्तियां उठाने का भी मौका दिया गया था, जो कि 6 जून तक था, इसके बाद से अब केवल फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी होना बचा है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article