एजुकेशन

NEET UG 2022 : यहां से चेक करें नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 08:53 AM IST

​NEET UG 2022 counselling round 1 final seat allotment result: यदि आप नीट यूजी फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह अपडेट आज जारी हो जाएगा और आप यहां दिए गए स्टेप्स से नीट यूजी फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट 2022 देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

नीट यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • नीट यूजी फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी होगा
  • मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करेगी रिजल्ट की घोषणा
  • रिपोर्टिंग प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू होगी

National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG 2022 final allotment result की घोषणा आज यानी 21 अक्टूबर को की जाएगी। यदि आप भी नीट यूजी 2022 फाइनल अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं, तो टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पेज पर बने रहें, यहां रिजल्ट जारी होते ही लिंक को शेयर किया जाएगा। बता दे, यह रिजल्ट पहले राउंड के लिए जारी किया जाएगा। ज्ञात हो कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने कल NEET UG Provisional Seat Allotment जारी किया था, और आज फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

एनईईटी यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा final allotment result देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या के साथ साथ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

देश भर में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कुल 22,788 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अनंतिम परिणाम प्रकृति में केवल सांकेतिक है यानी इनमें बदलाव होने की संभावना है। ऐसा तभी होगा जब कोई उम्मीदवार वैध सबूतों के साथ आपत्ति करेगा, यानी साफ है कि इसे कानूनी तौर पर चुनौती दी जा सकती है।

ऐसे चेक करें NEET UG 2022 final allotment result

  • उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आप UG Medical Counselling पर क्लिक करें
  • यहां पेज की दाएं तरफ News & Events में देखें आपको Notice for Final Result of UG 2022 Round 1 नाम का लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही क्रेडेंशियल डालें और रिजल्ट देखें।
रिपोर्टिंग प्रक्रिया 22 अक्टूबर से

एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 शेड्यूल के अनुसार, अंतिम आवंटन परिणाम आज जारी होगा और रिपोर्टिंग प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। एमसीसी ने अभी अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी किया है जो कि अस्थायी है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article