NEET UG 2026 Registration: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा से पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nia.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 8 फरवरी, 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। बता दें कि NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों का सपना डॉक्टर बनने का है, उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर लेना चाहिए।
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा
नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और अब यह 8 मार्च तक जारी रहेगी। इसलिए जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
आवेदन शुल्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क लगभग 1700 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1600 रुपये तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए करीब 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। विदेशी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क अधिक रखा गया है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
