एजुकेशन

NCERT Recruitment 2026 : प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कब है आवेदन की लास्ट डेट

NCERT Recruitment 2026 : एनसीईआरटी की इस भर्ती के जरिये प्रोफेसर के 24 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद, लाइब्रेरियन का 1 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 5 पद भरे जाएंगे।

Image

ncert recruitment 2026

NCERT Recruitment 2026 : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शिक्षा में अपना करियर बनाने वाली युवाओं को शानदार मौका दिया है। परिषद ने साल 2026 के लिए अलग-अलग टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये 117 खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती ? NCERT Bharti 2026

भर्ती के जरिये प्रोफेसर के 24 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद, लाइब्रेरियन का 1 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री के साथ-साथ पीएचडी की डिग्री भी अनिवार्य है। इसके साथ ही यूजीसी के नियमों के मुताबिक नेट क्वीयर होना और शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव भी जरूरी है। भर्ती से जुड़ी पदवार जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।

कैसे करें अप्लाई ? How to Apply for assistant professor job

  • NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • recruitments/vacancies सेक्शन पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन पढ़ें और फिर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और फिर कंफ्मेशन पेज डाउनलोड करें।
आवेदन की लास्ट डेट

ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2026 को शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2026 है। हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के (पुरुष) उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। चयन प्रक्रिया की बात करें तो लिखित परीक्षा (CBT), स्किल/ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कुछ पदों पर इंटरव्यू भी हो सकता है

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article