NEET PG 2025 Supreme Court: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर) को 3 अगस्त को कराए जाने की मांग की गई है। परीक्षा का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को पता होगा कि नीट पीजी परीक्षा 2025 को 15 जून को कराए जाना था। लेकिन इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाना था, फिर पिछले शुक्रवार (30 मई) को दो शिफ्ट में परी़क्षा कराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया, और कहा NEET PG 2025 Exam का आयोजन एक शिफ्ट में कराए जाए।
अर्जी में क्या है?
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर कर नीट-पीजी 2025 परीक्षा को 3 अगस्त, 2025 तक स्थगित करने की मांग की है।
इससे पहले, एनबीई ने नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया था, जिसकी पूरी खबर आप यहां से देख सकते हैं
Read More: नीट पीजी परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें पूरी खबर
यह परीक्षा 15 जून को होनी थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे डबल शिफ्ट के बजाय सिंगल शिफ्ट में आयोजित करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने 30 मई को पारित अपने आदेश में दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के एनबीई के फैसले की आलोचना की थी।
अपने आवेदन में, एनबीई ने कहा कि 3 अगस्त, उसके प्रौद्योगिकी साझेदार टीसीएस द्वारा एकल पाली में परीक्षा आयोजित करने के लिए दी गई सबसे संभावित उपलब्ध तिथि है। टीसीएस के अनुसार, 30 मई से 15 जून के बीच बचा समय एकल पाली में परीक्षा आयोजित करने के लिए अपर्याप्त है - क्योंकि अब अधिक संख्या में शहरों में अधिक संख्या में केंद्र उपलब्ध कराने और व्यापक हार्डवेयर आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की आवश्यकता होगी।
